{"_id":"60dca3fb8ebc3e3bb07efd59","slug":"watr-problem-in-sinhuta-chamba-news-sml3753685137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामला में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामला में पानी के लिए मचा हाहाकार
विज्ञापन
कामला में खाली बर्तनों के साथ ग्रामीण।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कामला में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि इसके बारे में जलशक्ति विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में रोष है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह के समय लोग घंटों नल के नीचे बर्तन रखकर पानी का इंतजार करते रहे।
माधो राम, विमला देवी, रक्षा देवी, सुमना देवी, लेख राज, सुरेंद्र कुमार, कर्म चंद का कहना है कि पानी न होने की सूरत में उन्हें दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इसके चलते उनका दिन का अधिकतर समय पानी ढोने में ही निकल जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों में अक्सर पेयजल की किल्लत रहती है, मगर इसका आज तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजेश्वर शर्मा का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द टीम को भेजा जाएगा। गर्मी बढ़ने से अक्सर पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है।