{"_id":"66ab698ece95742bfe0bdea8","slug":"water-problem-will-not-trouble-the-people-of-khajjiar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-130157-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जियार के लोगों को नहीं सताएगी पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जियार के लोगों को नहीं सताएगी पानी की समस्या
विज्ञापन
चंबा के खज्जियार में नए पेयजल टैंक से पानी का कनेक्शन देने के कार्य को पूरा करने में जूटा कामगा
2000 लीटर का पेयजल भंडारण टैंक बनकर तैयार
विभाग ने टैंक से कनेक्शन देना किया आरंभ : जितेंद्र शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पर्यटन स्थल खज्जियार के लोगों को अब पेयजल की समस्या नहीं सताएगी। इसके लिए जलशक्ति विभाग ने पुखरी गांव में 2000 लीटर क्षमता के पेयजल भंडारण टैंक से पानी की आपूर्ति सुचारु करना शुरू कर दिया है। इस पेयजल भंडारण टैंक से कनेक्शन देने का कार्य भी आरंभ हो चुका है। ग्राम पंचायत खज्जियार के आधा दर्जन गांवों में पिछले कई सालों से पानी की समस्या चल रही थी। कई बार ग्रामीणों को पीने के लिए पानी दूसरे गांव से भी ढोना पड़ता था। जब पुखरी गांव में पेयजल भंडारण टैंक बनाया गया था, उस दौरान पंचायत की आबादी काफी कम थी। ऐसे में जब आबादी बढ़ी और खज्जियार में होटलों सहित अन्य होम स्टे की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई तो उस पेयजल भंडारण से पानी की आपूर्ति कम पड़ने लगी। इसको लेकर स्थानीय लोग बार-बार प्रशासन और जल शक्ति विभाग से भी शिकायतें कर रहे थे। बुधवार को जब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह खज्जियार पहुंचे थे तो वहां पर भी लोगों ने इस भंडारण टैंक को शीघ्र सुचारु करने की मांग रखी। मंत्री ने विभाग को शीघ्र टैंक सुचारु करने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि खज्जियार पंचायत के लोगों को अब गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत नहीं सताएगी। इसके लिए 2000 लीटर की क्षमता वाला पेयजल भंडारण टैंक बनकर तैयार हो चुका है। इस टैंक से पानी के कनेक्शन देने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।