फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water problem in two villages of dhlog

भीषण गर्मी में ढलोग के दो गांवों में जलसंकट

Thu, 10 Jun 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
water problem in two villages of dhlog
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत ढलोग के दो गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इन गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसके बारे में वे जलशक्ति विभाग से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के मुताबिक पंचायत के गांव भगुड़ी और अपर धारदा में कई दिन से जलसंकट गहरा गया है। गांव में लगे नलों में नाममात्र पानी की आपूर्ति हो रही है। हालात ये हैं कि दिन भर नल के नीचे बाल्टी रखने के बाद एक बाल्टी पानी भी नहीं भर रही है।
विज्ञापन

समस्या के निदान के लिए ग्रामीण 17 अप्रैल को भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल से मिले थे। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन, अभी तक समस्या का हल नहीं की गई है। ग्रामीणों मिलाप कुमार, मोहन दत्त, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, गणेश कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, राजकुमारी और भोला ने बताया कि मौजूदा समय में विभाग बदाई नाले से हैंडपंप में मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले विभाग ने बदाई नाले में लगे हैंडपंप में ऑटोमेटिक मोटर लगाई है, जिससे पानी खत्म होने पर मशीन अपने आप शुरू हो जाएगी। मशीन लगने के एक हफ्ते बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जल सिंचाई विभाग के फीटर ओंकार ने बताया कि हैंडपंप में नई ऑटोमेटिक मोटर लगाई है। उसमें कुछ खराबी आने की वजह से वह काम नहीं कर रही है। उसको दुरुस्त कराने के बाद ही पानी की सप्लाई सुचारु रूप से दी जा सकेगी। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रंजीत सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि गर्मी के कारण जलस्रोत सूख रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed