फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water problem in Kot and Jukhradi

पेयजल पाइप टूटे, कोट और जुखराड़ी में सप्लाई ठप

Thu, 03 Jun 2021 05:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
water problem in Kot and Jukhradi
चंबा। ग्राम पंचायत करियां के जुखराड़ी गांव और नगर परिषद के कोट मोहल्ला में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बुधवार शाम को भारी बारिश होने की वजह से मुगला नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिससे पेयजल पाइप टूट गए। पाइप टूटने की वजह से इन गांवों के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि लोगों को मजबूरी में प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। जबकि, अन्य कार्यों में इस्तेमाल करने के लिए पानी का जुगाड़ नहीं हो पा रहा है। हालांकि, पानी की समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग को भी सूचित किया जा चुका है। विभाग के कर्मचारी टूटे पेयजल पाइपों को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन पानी की सप्लाई कब तक बहाल होगी, इसके बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग से मांग की है कि बारिश की वजह से टूटे पेयजल पाइपों को शीघ्र दुरुस्त करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करवाई जाए। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि भारी बारिश की वजह से पेयजल पाइप टूटे हैं। पाइपों को दुरुस्त करने का कार्य चला हुआ है। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed