फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water crisis in upper bederu in chamba

अप्पर बढेरु में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 18 Nov 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
water crisis in upper bederu in chamba
ढलोग पंचायत के वार्ड नंबर पांच अपर बढ़ेरू में पानी आपूर्ति बंद होने पर खाली बर्तनों के साथ महिलाए - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत ढलोग पंचायत के वार्ड नंबर-पांच अपर बढ़ेरू में सात दिन से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। इसकी वजह से गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मियों में मौसम में उन्हें पानी की किल्लत नहीं पेश आई। मगर सर्दियों में बारिश के मौसम में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में नलों में काफी कम मात्रा में पानी रहा था। मगर सात दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इस वजह से गृहिणियों को घर के कामकाज निपटाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों को पीने का पानी मजबूरी में दो किलोमीटर दूर बनीखेत के पद्दर से या नाडू से ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, ब्यास देव, जयराम, जय सिंह, सुरेंन्द्र कुमार, अबू, विमला देवी, जतिन रावत, कमला देवी, उषा देवी, किरण, छुनको देवी, रीता देवी, चमन लाल, बालकिशन, मलका देवी, बबली देवी, बाशला देवी, अंशु, अनु, मीनाक्षी, तारो देवी और पूजा देवी ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि जल्द उनके गांव में बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed