{"_id":"5eef81368ebc3e42c0412723","slug":"water-bill-issue-chamba-news-sml336239447","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को पानी-सीवरेज का चुकाना होगा छह माह का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को पानी-सीवरेज का चुकाना होगा छह माह का बिल
विज्ञापन
चंबा। जल शक्ति विभाग इस बार लोगों को छह माह का इकट्ठा बिल थमाने की तैयारी कर रहा है। पानी के बिल के साथ लोगों को सीवरेज का बिल भी साथ में देना होगा। विभाग की ओर से हरेक तीन माह के बाद लोगों से पानी के बिल लिए जाते हैं। इस बार लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में विभाग जनवरी, फरवरी व मार्च माह का बिल उपभोक्ताओं से नहीं ले पाया। अब जून माह में इकट्ठा छह माह का बिल उपभोक्ताओं को भेजने की तैयारी विभाग की ओर से हो रही है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ने वाला है। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में बैठने को मजबूर थे। उनके पास कमाई का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं था। ऐसे में छह माह का इकट्ठा बिल भरना उनके लिए मुश्किल हो सकता है।
चंबा में पानी का मासिक बिल 136 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि सीवरेज का बिल 68 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। चंबा उपमंडल में छह हजार के करीब पानी के उपभोक्ता हैं। जबकि 2700 के करीब सीवरेज के उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को चालू माह में छह महीनों का इकट्ठा बिल देना होगा। छह महीने का पानी का बिल 816 रुपये बनेगा जबकि सीवरेज का छह का बिल 408 रुपये बनेगा। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बिल देने की तैयारी चल रही है।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उपभोक्ताओं को बिल नहीं भेजे जा सके। इसलिए छह माह का इकट्ठा बिल दिया जा रहा है। जो लोग इकट्ठा बिल जमा करवाने में असमर्थ हैं। वे दो किस्तों में बिल की अदायगी कर सकते हैं।