फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Watch the Prime Minister's live dialogue program on LED today

आज एलईडी पर देखें प्रधानमंत्री का लाइव संवाद कार्यक्रम

Sun, 05 Sep 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Watch the Prime Minister's live dialogue program on LED today
चंबा। प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेने पर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए 6 सितंबर को प्रात: 11 पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और प्रदेश के फ्रंटलाइन वर्कर और चिकित्सकों को वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों से भी संवाद करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कोविड-रोधी वैक्सीनेशन संवाद के लाइव प्रसारण को देखने के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोग सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जिले में दरबार हाल मेडिकल कॉलेज चंबा, भरमौर उपमंडल के चौरासी मंदिर परिसर, चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू पंचायत समिति हाल, विधानसभा क्षेत्र भटियात में आंबेडकर भवन चुवाड़ी, ट्राइबल भवन सिहुंता और डलहौजी के सामुदायिक भवन पद्घर बनीखेत और सलूणी में राजकीय महाविद्यालय सलूणी में लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। यह कार्यक्रम सोमवार प्रात: 11 बजे से डीडी न्यूज, डीडी शिमला और डीडी इंडिया चैनल पर भी देख सकते हैं। लोगों से आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित बनाएं और कोविड टीकाकरण अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed