फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Waiting for promotion for four years

Chamba News: चार साल से पदोन्नति का इंतजार

Wed, 22 Jul 2026 04:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Waiting for promotion for four years
पांगी के एएलएम कर्मचारियों ने उठाई आवाज
विज्ञापन

वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत उपमंडल किलाड़, डिविजन पांगी में कार्यरत असिस्टेंट लाइनमैन कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति का मामला उठाते हुए प्रबंधन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि निर्धारित सेवा अवधि पूरी किए करीब चार वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों के अनुसार आईटीआई और नॉन-आईटीआई दोनों श्रेणियों के पात्र एएलएम कर्मचारियों की पदोन्नति लंबे समय से लंबित है। उनका कहना है कि प्रदेश के अन्य मंडलों में पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति दी जा चुकी है जबकि पांगी डिविजन के कर्मचारियों के साथ समानता और वरिष्ठता के सिद्धांतों के अनुरूप व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठता सूची के अनुसार तीन कर्मचारी सबसे पहले पदोन्नति के पात्र हैं लेकिन वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें अब तक पदोन्नत नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में निराशा और असंतोष का माहौल है। इस संबंध में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संबंध में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। इसकी प्रतिलिपि अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल किलाड़, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नीतिश भारद्वाज सहित महासचिव प्रशांत शर्मा को भी भेजी गई है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि उनकी लंबे समय से लंबित न्यायोचित मांग पर प्रबंधन जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed