फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Votes of Zilla Parishad members and BDCs will be counted under tight security.

Chamba News: कड़े सुरक्षा घेरे में गिने जाएंगे जिप सदस्य, बीडीसी के वोट

Fri, 29 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Votes of Zilla Parishad members and BDCs will be counted under tight security.
700 पुलिस और गृह रक्षक जवानों की सुरक्षा में होगी मतगणना
विज्ञापन

बिना पहचान पत्र मतगणना केंद्रों में नहीं मिलेगी किसी को एंट्री

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पुलिस की तीन लेयर सुरक्षा के बीच जिला परिषद और बीडीसी वार्डों की मतगणना होगी। मतगणना केंद्र में पहचान पत्र के जरिये ही मतगणना ड्यूटी के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रत्याशियों के एजेंट को एंट्री मिलेगी।
मतगणना के दिन समस्त मतगणना केद्रों में 700 के करीब पुलिस जवानों और गृहरक्षक तैनात रहेंगे। जिले के सात विकास खंड वार्डों में कुल 126 पंचायत समिति वार्डों और 18 जिला परिषद वार्डों के लिए हुई मतदान प्रक्रिया की 31 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर विकास खंड पर एक ही स्थान पर मतगणना प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने का जिम्मा उप मंडलाधिकारी का रहेगा। जिला परिषद सदस्यों की मतगणना उप मंडलाधिकारी और बीडीसी सदस्यों की मतगणना तहसीलदार की निगरानी में होगी। विभिन्न विकास खंडों में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। विकास खंड चंबा-भरमौर और चुवाड़ी में डिग्री कॉलेज, तीसा और मैहला में पीएमश्री पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यालय, विकास खंड सलूणी में आईटीआई सलूणी और पांगी में ब्लॉक मुख्यालय में मतगणना केंद्र हैं। विकास खंड चंबा के तहत डिग्री कॉलेज चंबा के हॉल में 18 टेबलों पर 200 के करीब कर्मचारी मतगणना करेंगे। विकास खंड तीसा में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यालय तीसा में मतगणना केंद्र में 22 टेबलों पर 88 अधिकारी-कर्मचारी मतगणना करेंगे। इसके अलावा 8 से 10 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी स्ट्रांग रूम से मत पेटियां लाकर मतगणना केंद्र पहुंचाएंगे। विकास खंड मैहला में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला में 150 अधिकारी-कर्मचारी के कंधों पर रहेगा। भटियात विकास खंड में डिग्री कॉलेज में चार हॉल में सात टेबल लगाए गए हैं। कुल मिला कर 28 टेबल पर 196 अधिकारियों-कर्मचारी मतगणना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विकास खंड चंबा में 20 बीडीसी वार्डों,भटियात के 23 बीडीसी वार्डों, भरमौर विकास खंड के 15 बीडीसी वार्ड, मैहला विकास खंड के 19 बीडीसी वार्ड, पांगी विकास खंड के 11 बीडीसी वार्ड, सलूणी विकास खंड के 21 बीडीसी वार्ड, तीसा विकास खंड के 17 बीडीसी वार्ड शामिल हैं। तो वहीं, जिला परिषद वार्ड करयास, सनवाल, चांजू, खणी, किलोड़, सुनारा, करियां, बख्तपुर, मोतला, समोट, बनेट, नैनीखड्ड , उदयपुर, सरोल, चकलू, करवाल, ब्याणा, सनूह 18 वार्ड शामिल हैं।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 31 मई को होने वाली बीडीसी और जिप मत गणना के लिए हरेक विकास खंड में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। सुरक्षा घेरे में मतगणना होगी। जिसके लिए प्रशासन ने समस्त तैयारियां पूरी कर ली है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed