फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voters will vote by walking five km

पांच किमी पैदल चल कर मतदान करेंगे वोटर

Tue, 28 Sep 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Voters will vote by walking five km
Voters will vote by walking five km
पांगी (चंबा)। पंचायतीराज चुनाव के तहत दुर्गम क्षेत्र पांगी की दस पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए मतदाताओं को अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने के लिए एक से पांच किमी तक पैदल सफर तय करना पड़ेगा। पांच पंचायतों के पोलिंग स्टेशनों के लिए सड़क सुविधा तक नहीं है। नतीजतन, पंचायतीराज चुनावों के समर में उतरे प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाताधिकार का प्रयोग करना मतदाता के लिए भी कठिन परीक्षा से कम नहीं होने वाला है। मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सेचू के पोलिंग स्टेशन चस्क-भटोरी के लिए चार से पांच किमी, ग्राम पंचायत मिंधल के पोलिंग स्टेशन कुलाल के लिए एक किमी, ग्राम पंचायत करैल के पोलिंग स्टेशन पुंटो के लिए दो किमी, ग्राम पंचायत साहली के पोलिंग स्टेशन दनाला और ग्राम पंचायत सेचू के पोलिंग स्टेशन मौजी के लिए दो किमी का रास्ता मतदाताओं को पैदल ही तय करना पड़ेगा। सड़क सुविधा के अभाव में यहां तक वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है। नतीजतन, उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत 10 पंचायतों सेचू, शुण, कुमार, सुराल, रेई, शौर, हुडान, लुज, कोठी और करयास में चुनाव करवाए जाएंगे। दस पंचायतों में प्रधान पद के लिए 103, उप प्रधान पद के लिए 102, जबकि वार्ड सदस्यों के लिए 127 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण के तहत होने वाले दस पंचायतों में चुनाव के लिए 52 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। पोलिंग बूथों पर 208 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें 41 प्रीजाइडिंग और 31 पोलिंग ऑफिसर शामिल हैं। जबकि, 40 कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी पांगी बलवान सिंह ने कहा कि 29 सितंबर को पांगी की दस पंचायतों में चुनाव होने हैं। कहा कि चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed