{"_id":"617ac8541d14947a0573e6c0","slug":"voters-of-jagat-and-durgethi-will-boycott-elections-chamba-news-sml388669017","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगत और दुर्गेठी के मतदाता करेंगे चुनाव बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत और दुर्गेठी के मतदाता करेंगे चुनाव बहिष्कार
विज्ञापन
Voters of Jagat and Durgethi will boycott elections
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगत और दुर्गेठी के दो वार्डों के मतदाता तीस नवंबर को किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे। स्थानीय मतदाताओं ने मांगें पूूरी न होने की सूरत में यह फैसला लिया है।
मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार की सूचना मुख्य चुनाव आयुक्त, उपायुक्त डीसी राणा और एडीएम भरमौर को भेज दी है। जगत पंचायत के बूथ नंबर- 87 के मतदाता और दुर्गेठी पंचायत के वार्ड नंबर-1 फोटा के तहत गांव फोटा, वसा और चनपट के मतदाताओं का कहना है कि गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए प्रदेश के दोनों राजनीतिक दलों की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने अब चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। स्थानीय मतदाता बिक्रमजीत, धनी राम, केशव राम, रिंकू कुमार, आरती देवी, चमन लाल, जीतो राम आदि ने बताया कि सड़क के अभाव में अगर गांवों में कोई बीमार हो जाए तो उसे पीठ पर उठाना पड़ता है। कई बार बीमार की मौत बीच रहा भी हो चुकी है। इसके अलावा किसानों-बागवानों को अपनी फसल अखरोट और सेब भी पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचानी पड़ रही हैं। ग्रामीण कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन आज दिन तक किसी भी नेता ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
एडीएम भरमौर संजय कुमार धीमान ने कहा कि मामला उनके पास पहुंचा है। कहा कि संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों से बात हो चुकी है। एसडीएम भरमौर को लोगों को मनाने का जिम्मा सौंपा गया है। कहा कि लोग प्रशासन की राय मान रहे हैं। मंडी संसदीय उपचुनाव में दोनों पंचायतों के ग्रामीण मतदान करेंगे।