फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vis President heard the problems in Samleu

Chamba News: विस अध्यक्ष ने समलेऊ में सुनीं समस्याएं

Thu, 13 Apr 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vis President heard the problems in Samleu
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने एनएचपीसी प्रबंधन को विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के आसपास के क्षेत्रों में लोगों के जानमाल की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए। विस अध्यक्ष ने समलेऊ स्थित एनएचपीसी के विश्राम गृह में जिला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाए। कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और भटियात विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा की उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए। विभिन्न पंचायतों के आए प्रतिनिधिमंडलों ने इस दौरान अपनी समस्याओं को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा। गत दिनों खैरी में 15 वर्षीय युवक की क्रिकेट खेलते समय रावी नदी में गिर जाने की दुर्घटना से हुई दुखद मृत्यु पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवक के पिता से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने एनएचपीसी प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, कार्यपालक निदेशक एनएचपीसी अशोक कुमार, महाप्रबंधक सुप्रकाश अधिकारी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed