फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers will boycott Lok Sabha elections if Eklavya school is shifted

Chamba News: एकलव्य स्कूल स्थानांतरित हुआ तो लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

Mon, 01 Apr 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers will boycott Lok Sabha elections if Eklavya school is shifted
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के खणी के लिए स्वीकृत एकलव्य विद्यालय होली स्थानांतरित होने पर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। लोगों ने दो टूक कहा कि जब सरकार इस मामले को लेकर अपनी कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं दे रहे है तो वे सरकार किसके लिए चुने।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खणी से होली स्थानांतरित हुए एकलव्य विद्यालय को वापिस खणी लाने के लिए एकलव्य जनजातीय विकास संस्था का गठन किया गया है। इसके लिए पदाधिकारी प्रयासरत है। संस्था के अध्यक्ष दीपक जम्वाल और ग्राम पंचायत खणी के उप प्रधान सुनील कुमार का कहना है कि वे पिछले करीब तीन महीनों से इस मामले बारे सरकार से जवाब मांग रहे हैं, मगर अभी तक सरकार और प्रशासन की ओर से कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। बताया कि वर्तमान में यह विद्यालय होली स्थित पर्वतारोहण केंद्र में चल रहा है। बताया कि दस्तावेजों में यह विद्यालय खणी में है। बताया कि इस विद्यालय का कहीं पर भी स्थानांतरण नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि सरकार अगर जल्द उनकी मांग को नहीं मानती तो वे आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। गौरतलब है कि खणी में इस विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि चयनित हुई थी। संस्थान के निर्माण के लिए पेड़ काटने से लेकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया था। मगर अब यह कार्य काफी समय से बंद है। इससे क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों को मिली सौगात अब उन्हें छीनती नजर आ रही है। बहरहाल, इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed