{"_id":"662a9758d710005cd506f17b","slug":"villagers-upset-with-the-slow-functioning-of-pwd-took-out-an-protest-rally-chamba-news-c-88-1-ssml1006-123368-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पीडब्ल्यूडी की सुस्त कार्यप्रणाली से खफा ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पीडब्ल्यूडी की सुस्त कार्यप्रणाली से खफा ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली
Thu, 25 Apr 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भरमौर के प्लानी पुल के पास प्रर्दशन ग्रामीण।विडियो ग्रैब
भरमौर (चंबा)। लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने छह किलोमीटर पैदल चलकर आक्रोश रैली निकाली।
महिलाएं और पुरुष सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का निदान नहीं किया गया तो वे 29 अप्रैल को मिनी सचिवालय भरमौर और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। धरने से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता। ग्रामीण लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। वीरवार को जन एकता मंच बड़ग्रां के बैनर तले ग्रामीणों ने यह आक्रोश रैली निकाली। मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भरमौर-हरछु-बड़ग्रां मार्ग पर पलानी नाला में वर्ष 2003 से पुल बनाने का कार्य चल रहा है। यह कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। इसमें कहीं न कहीं लोक निर्माण विभाग की लापरवाही है। पिछले दिनों भी ग्रामीण इस समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि 25 अप्रैल को पुल का सारा सामान पलानी नाले में पहुंच जाएगा। इसके बाद कार्य युद्ध स्तर पर चलेगा। उनका यह आश्वासन झूठा निकला। इससे नाराज ग्रामीणों ने वीरवार को बड़ग्रां से नारे लगाते हुए पलानी नाले तक आक्रोश रैली निकाली।
अशोक कुमार ने बताया कि विभाग पुल बनाने वाले ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते यह कार्य कछुआ गति से चल रहा है। भरमौर से हरछू तक ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ मिल रहा है। पलानी नाला में पुल नहीं होने के कारण उन्हें सात किलोमीटर के आगे का सफर छोटे वाहनों या पैदल तय करते हैं। हैरानी इस बात की है कि 21 सालों के बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि दो दिन में पुल का सामान पलानी में पहुंच जाएगा। इसके बाद कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा।
विज्ञापन
--