{"_id":"658daa6f0cc09adf0f010688","slug":"villagers-protest-over-youths-death-under-suspicious-circumstances-raise-slogans-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15266-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
Thu, 28 Dec 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा से सटे छोउ गांव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने वीरवार को हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में जमकर नारेबाजी की गई। प्रभावित परिवार के सदस्यों ने उपायुक्त परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के बाद शहर में आक्रोश रैली भी निकाली। पीड़ित परिवार ने पुलिस विभाग के डीआईजी, आईजी से युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
मृतक के चाचा ओमी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शाम के समय उनका भतीजा अजय सामान घर पर छोड़कर दोस्तों के साथ घर से निकला था। रात को करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि वह अचेत अवस्था में घर से कुछ ही दूरी पर पड़ा है। उस दौरान भतीजे के साथ गांव के ही तीन से चार लड़के मौजूद थे। घायलावस्था में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा से फोन पर सूचित करने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सभी के बयानों के आधार पर तीन से चार लड़कों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जहां युवक गिरा था, वहां की ऊंचाई करीब दस फीट होगी। वहां पर कोई पत्थर या अन्य कोई ऐसी जगह थी, जहां गिरने से उसकी मौत हो सके। कहा कि उस दौरान पुलिस टीम ने मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही, लेकिन अब तक मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने पुलिस विभाग के डीआईजी, आईजी से मांग उठाई है कि युवक की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
--