फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers opened a front against the power project under construction in Urei.

Chamba News: उरेई में निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Sat, 04 Apr 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers opened a front against the power project under construction in Urei.
कंपनी के अधिकारियों पर चंद नेताओं और अफसरों के इशारों पर काम करने का आरोप
विज्ञापन

मिट्टी से खेतों को हो रहे नुकसान की बात करने वाले युवक पर तान दी बंदूक : अनिल

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। उरेई में निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग भी ग्रामीणों के समर्थन में उतर आए हैं।
शनिवार को वह धरना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाए कि कंपनी के अधिकारी चंद नेताओं और अधिकारियों के इशारों पर प्रभावित परिवारों का हक मार रहे हैं। जहां प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है, वहां के लोगों की करोड़ों रुपये की जमीन बर्बाद हो गई है। कंपनी मुआवजा देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले स्थानीय युवक ने मिट्टी के कारण अपने खेतों को हो रहे नुकसान का विरोध किया तो कंपनी अधिकारी के पीएसओ ने उसके ऊपर बंदूक तान दी। इससे युवक काफी डर गया। कंपनी में प्रभावित लोगों के बजाय बाहरी लोगों को नौकरी पर रखा जा रहा है। दो दिन पहले कंपनी का एक अधिकारी उपायुक्त से शिकायत करने पहुंचा कि वह उनके कार्य को नहीं होने दे रहे हैं जबकि उनका विरोध सिर्फ लोगों को न्याय दिलाने के लिए था। जिस प्रकार से श्रम कानूनों की अवहेलना हो रही है और लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, उसे देखते हुए अब कड़ा रुख अपनाया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सदन में भी उठाया बंदूक तानने का मामला : डॉ. जनक

विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि उरेई में पावर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में प्रभावित परिवारों की नजर अंदाजी और स्थानीय युवक पर बंदूक तानने के मामले को उन्होंने विधानसभा में भी उठाया। साथ ही फोन पर थाना प्रभारी को इस मामले में त्वरित जांच करने के निर्देश दिए। वह जनता के साथ खड़े हैं। उनके हक के लिए किसी भी स्तर पर जाने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed