{"_id":"5f0de1128ebc3e63ba635b3b","slug":"villagers-in-threat-due-to-deris-of-miyarugala-goth-road-chamba-news-sml3383824145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियाडीगला से औड़ा सड़क की कटिंग से दरोल गांव को पैदा हुआ खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मियाडीगला से औड़ा सड़क की कटिंग से दरोल गांव को पैदा हुआ खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत खज्जियार में मियाड़ीगला से औड़ा को बनाई जा रही सड़क से दरोल गांव को खतरा पैदा हो गया है। ठेकेदार मनमर्जी करके सड़क की कटिंग से निकलने वाला मलबा गांव के ऊपर फेंक रहा है। इससे गांव के घरों को खतरा पैदा हो गया है।
पंचायत ने इस संबंध में शिकायत भी की है। मगर ठेकेदार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसका नतीजा यह है कि लोग डर के साये में रातें गुजारने को मजबूर हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
वन संपदा को भी ठेकेदार ने क्षति पहुंचाई गई है। वन विभाग की भूमि पर मलबा फेंका जा रहा है। मगर वन विभाग की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। समय रहते सड़क से मलबा फेंकने का काम नहीं रोका गया तो गांव पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान पूजा देवी, उपप्रधान ओम प्रकाश, लाल चंद, देसराज, तिलक राज, सुनील कुमार, राजो, अनिल कुमार, अनूप कुमार और ब्रह्मी देवी ने बताया कि उन्हें सड़क के निर्माण से कोई नाराजगी नहीं है।
मगर सड़क निर्माण करने वाला ठेकेदार गांव को खतरे में डाल रहा है। इसको लेकर प्रशासन और विभाग को उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को आदेश दिए जाएं कि वह सड़क का मलबा गांव के ऊपर फेंकने की बजाए डंपिंग साइट में फेंके।
लोनिवि के सहायक अभियंता मीत कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही ठेकेदार को निर्देश देकर गांव के ऊपर ब्रेस्ट वॉल लगाई जाएगी।