{"_id":"675d872c957fbc567e0ff539","slug":"villagers-got-scared-after-seeing-the-forest-fire-kept-guarding-their-houses-all-night-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139582-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगल की आग देख घबराए ग्रामीण, रातभर घरों का देते रहे पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगल की आग देख घबराए ग्रामीण, रातभर घरों का देते रहे पहरा
Sun, 15 Dec 2024 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Dec 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
मुगला के साथ लगते कणही गांव में लगी जंगल में आग।
कन्हेई गांव के चारों तरफ फैल गई जंगल की आग, डरावना दिखा मंजर
जंगल की आग में खेतों में पशु चारे के लिए रखी घास भी हो गई स्वाह
ग्रामीणों ने अपने घरों को आग से बचाने के लिए पानी का कर लिया इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते कन्हेई गांव के लोगों को उस समय अपने घरों की रक्षा करने के लिए रात भर पेहरा देना पड़ा। जब शुक्रवार रात को जंगल की आग फैलते हुए गांव के पास आ पहुंची। लोगों के खेतों में पशुचारे के लिए रखी घास इस आग में जलकर राख हो गई।
देखते ही देखते जंगल की आग गांव के चारों तरफ फैल गई। इससे रात का मंजर काफी भयानक दिखाई देने लगा। दूर से पूरा पहाड़ आग की लाली में लान नजर आने लगा। इसे देख हर कोई यही कह रहा था कि कहीं कन्हेई गांव इस आग की चपेट में न आए। गांव के लोग आग को देख काफी डर गए। उन्होंने घरों को इस आग से बचाने के लिए पानी का इंतजाम कर लिया। साथ ही आग से घरों को बचाने के लिए घरों के बाहर पहरेदारी के लिए खड़े हो गए। रात भर गांव के साथ लगता जंगल आग से दहकता रहा। गनीमत यह रही कि आग लोगों के घरों तक नहीं पहुंची। इस तरह एक बड़ी घटना होने से टल गई।
स्थानीय लोगों में केवल कुमार, मनीष, सुरेंद्र, भाग चंद, कमलेश व घिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को गांव के चारों तरफ जंगल की आग भयानक तरीके से फैल गई। चारों तरफ आग की लालीमा ही नजर आ रही थी। जिसे देखने वाला व्यक्ति डर रहा था। गनीमत यह रही कि लोगों के घर आग की चपेट में आने से बच गए।