{"_id":"6afb36c6b025f3f3350b8fe8","slug":"villagers-busy-in-the-fields-gram-sabha-quorum-remains-unfulfilled-in-50-panchayats-chamba-news-c-88-1-cmb1003-203115-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ग्रामीण खेतों में व्यस्त, 50 पंचायतों में अधूरा रहा ग्राम सभा का कोरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ग्रामीण खेतों में व्यस्त, 50 पंचायतों में अधूरा रहा ग्राम सभा का कोरम
Mon, 16 Nov 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत होनी थीं विशेष बैठकें
करीब 120 पंचायतों में प्रस्तावित थीं ग्राम सभाएं, शेष पंचायतों में 17 और 18 नवंबर को होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खेतों में कृषि कार्यों में व्यस्तता के चलते सोमवार को जिले की कई पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का कोरम पूरा नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत जिले के सभी विकास खंडों की पंचायतों में ये बैठकें आयोजित की जानी थीं।
करीब 120 पंचायतों में ग्राम सभाएं प्रस्तावित थीं, लेकिन लगभग 50 पंचायतों में आवश्यक उपस्थिति पूरी नहीं हो सकी। कुछ पंचायतों में ग्रामीणों की कम भागीदारी के कारण बैठकें प्रभावित रहीं।
विशेष ग्राम सभाओं में योजना के पहले से नौवें चरण तक चिह्नित परिवारों की सूची पर चर्चा और जनसंवीक्षा की जानी थी। इसका उद्देश्य सूची में शामिल परिवारों की पात्रता की जांच करना और यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे। इन दिनों खेतों में कृषि कार्य चलने के कारण ग्रामीण बैठक में शामिल नहीं हो सके। अब शेष पंचायतों में 17 और 18 नवंबर को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें चिह्नित परिवारों की सूची पर चर्चा कर पात्रता की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यकारी उपायुक्त अमित मेहरा ने बताया कि पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने पंचायतों से योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए ग्राम सभाएं आयोजित करने का आग्रह किया।
--