{"_id":"68c05743e5c230cab508caeb","slug":"villager-opened-his-house-children-of-baat-school-will-study-in-temporary-shelter-chamba-news-c-88-1-ssml1004-160445-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ग्रामीण ने खोला घर, अस्थायी ठिकाने में होगी बाट स्कूल के बच्चों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ग्रामीण ने खोला घर, अस्थायी ठिकाने में होगी बाट स्कूल के बच्चों की पढ़ाई
Tue, 09 Sep 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा की क्षतिग्रस्त राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाट का निरीक्षण करते जिला परिषद मनोज कुमार
चंबा। भारी बारिश और भूस्खलन से राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मंगलवार को आमसभा के दौरान ग्राम निवासी जयराम ने पहल दिखाते हुए अपने घर का एक कमरा स्कूल को देने की सहमति दी, ताकि बच्चों की अस्थायी कक्षाएं वहां संचालित की जा सकें। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया कि कुछ कक्षाएं निकटवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र में लगेंगी।
जानकारी के मुताबिक स्कूल के तीन कमरे, किचन और शौचालय जमींदोज होने के बाद बाकी बचे भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में अभिभावकों की आमसभा बुलाई गई। सभा की अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरदासपुर सुभा देवी ने की। बैठक में जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, पंचायत प्रधान अनिल राणा, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान पवन कुमार, शिक्षकगण तिलक राज, देवपाल सिंह, नरेश कुमार सहित अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे। इसमें जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि वह उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिलकर जल्द विद्यालय के भवन के पुनर्निर्माण की दिशा में कदम उठाने का आग्रह करेंगे। विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं तक करीब 70 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए त्वरित स्थायी समाधान की आवश्यकता है।