{"_id":"677eb3629ae5409dcd01f895","slug":"vigilance-investigated-the-case-of-uprooting-kashmal-chamba-news-c-88-1-ssml1004-141421-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कशमल उखाड़ने के मामले में विजिलेंस ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कशमल उखाड़ने के मामले में विजिलेंस ने की जांच
विज्ञापन
अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की शिकायतों के आधार पर जांच करने पहुंची विजिलेंस की टीम।
चंबा। वन परिक्षेत्र मसरूंड में अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल (झाड़ीनुमा पेड़) के मामले की जांच करने के लिए विजिलेंस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने निरीक्षक अश्वनी कुमार की अगुवाई में जांच प्रक्रिया को आरंभ किया। टीम ने निहुईं पंचायत के शक्ति देहरा, सिढ़कुंड पंचायत के लड्डी, झुलाड़ा पंचायत के धरुंडा, भरनाट, झुलाड़ा, सेहल, रेटा व कुठेड़ पंचायत के खबाली में काफी मात्रा में कशमल के ढेर पाए। टीम ने काम की देखरेख कर रहे श्रमिकों से पूछताछ की लेकिन वे कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। लिहाजा, अब विजिलेंस की टीम ने श्रमिकों को मामले की जांच पूरी न होने तक यहां से कशमल को बाहर न भेजने को लेकर चेताया है।
ग्रामीण क्षेत्रों की कई पंचायतों में बिना अनुमति के कशमल उखाड़ने का धंधा जोरशोर किए जाने की शिकायतें विजिलेंस विभाग के पास पहुंची हैं। इन शिकायतों के आधार पर बुधवार को विजिलेंस विभाग की टीम ने निहुईं, सिढ़कुंड, झुलाड़ा और कुठेड़ पंचायत के गांवों में पहुंच कर मामले की जांच की। टीम ने कशमल के बड़े-बड़े ढेरों समेत कशमल को काटते हुए मजदूरों को भी मौके पर पाया। इन टुकड़ों को गाड़ियों में भरा जा रहा था।
विजिलेंस विभाग के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की पंचायतों के गांवों में बेधड़क बिना अनुमति के कशमल उखाड़ने को लेकर शिकायतें पहुंची हैं। इसकी जांच के लिए टीम मौके पर रवाना हुई है।