फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vidhansabhaVice President did not meet people sitting on dharna in Kalhel, Villagers expressed displeasure, made a strategy of Chakka Jam to strengthen the dharna

कलहेल में धरने पर बैठे लोगों से नहीं मिले विस उपाध्यक्ष

Wed, 18 Aug 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
vidhansabhaVice President did not meet people sitting on dharna in Kalhel, Villagers expressed displeasure, made a strategy of Chakka Jam to strengthen the dharna
चंबा। कलहेल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने विस उपाध्यक्ष एवं चुराह विधायक पर नजरअंदाजी का आरोप लगाया है। बुधवार को विस उपाध्यक्ष हंसराज अपने काफिले के साथ चुराह की ओर जा रहे थे, जब उनका काफिला कलहेल पहुंचा तो धरने पर बैठे तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण उनसे मिलने के लिए सड़क पर खड़े हो गए लेकिन विस उपाध्यक्ष ने अपना मुंह फेरते हुए गाड़ी को वहां नहीं रोका। इसको लेकर धरने पर बैठे लोगों में भारी रोष पनपा है। कलहेल विकास संगठन व अन्य ग्रामीणों ने अब चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर जल्द ही प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए ग्रामीण चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

कलहेल विकास संगठन के अध्यक्ष मान सिंह व धरने पर बैठे अभय चौहान ने कहा कि विस उपाध्यक्ष ने उन्हें फोन पर कहा था कि जब वह भरमौर से वापस चुराह लौटेंगे तो उनसे मिलकर जाएंगे। चुराह जाते समय उन्होंने कलहेल में अपनी गाड़ी को ब्रेक तक नहीं लगाई। जब तक ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी शर्त या दबाव में धरने को खत्म नहीं किया जाएगा। इस धरने को ओर मजबूत करने के लिए चक्का जाम की रणनीति बनाई। कलहेल व भावला गांव को सड़क से जोड़ना व कलहेल पीएचसी का दर्जा बढ़ाने के साथ कलहेल में बच्चों के लिए विज्ञान व कॉमर्स विषय शुरू करने की मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed