फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Video of taxi driving in snow with chain in Sach Pass is going viral

Chamba News: साच पास में चेन लगा बर्फ में टैक्सी चलाने का वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 08 Oct 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Oct 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Video of taxi driving in snow with chain in Sach Pass is going viral
चंबा। साच पास में बर्फ में फंसी टैक्सी और उसके टायरों में चेन डालकर निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जब साच पास में अचानक चार से पांच इंच तक बर्फबारी हुई थी। उस दौरान चंबा से पांगी के लिए गई टैक्सी भी साच पास में फंस गई थी। टैक्सी चालकों ने बर्फ के बीच में अपनी गाड़ियों को खड़ा कर टायरों में चेन बांधी। इसके बाद बर्फ से गुजरते हुए टैक्सी पांगी पहुंची। टायरों में चेन लगाने से लेकर बर्फ के बीच गाड़ी चलने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। दो दिन से यह वीडियो जिले के हर सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो रहा है। कुछ लोगों को यह भ्रम हो गया है कि शायद साच पास में रविवार को बर्फबारी हुई, लेकिन जब इसको लेकर चंबा में रहने वाले पांगी वासियों ने लोक निर्माण विभाग से पता किया तो उन्हें बताया गया कि साच पास मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है। इसके बाद चंबा से टैक्सियों में सवार होकर घाटी के लोग पांगी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed