फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Verification of beneficiaries receiving social security pension will be done

Chamba News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वालों लाभार्थियों का होगा सत्यापन

Mon, 15 Sep 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Verification of beneficiaries receiving social security pension will be done
चंबा। जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले लाभार्थियों का सत्यापन होगा। जिला कल्याण विभाग की ओर से यह कार्य शुरू कर दिया है। आधार बेस्ड ई-केवाईसी के जरिये लाभार्थियों की पहचान होगी। इस कार्य का जिम्मा आंगनबाड़ी वर्करों को सौंपा है। सरकार की ओर से सत्यापन करवाने का मकसद लाभार्थियों की सही संख्या जुटाना है। साथ ही यह भी पता लगाना है कि कहीं कोई लाभार्थी गलत तरीके से इस योजना के तहत पेंशन का लाभ तो नहीं ले रहा है। बहरहाल, सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद योजना के लाभार्थियों में पारदर्शिता आ जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में करीब 53,000 पेंशन धारक है, जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। पेंशन धारकों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। सरकार की इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे महिलाओं का ढंग से जीवनयापन हो रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अकसर देखा गया है कि कई बार पेंशन योजनाओं में गलत तरीके से पेंशन हथियाने के मामले सामने आते हैं। विभाग की ओर से करवाए जा रहे सत्यापन से जहां इस तरह पेंशन लेने वाले अपात्र लाभार्थियों का खुलासा होगा तो वहीं सही जानकारी भी विभाग को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगी पहचान
विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक एप दी गई है। इसमें लाभार्थियों का सत्यापन आधार कार्ड नंबर के जरिये होगा। आधार नंबर से पूरी जानकारी एक क्लिक के तहत खुल जाएगी। पूर्व में छूटी जानकारी भी इसमें अपडेट हो जाएगी।

सत्यापन का कार्य शुरू किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस कार्य के लिए लगाया है। लाल बहादुर सिंह, जिला कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed