फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vending zone will be built in Kasakada at a cost of 3.5 crores,Sadar MLA inspected, Public Works Department officials gave information, 100 to 120 shops will be built in the first phase, formalities will be completed soon

साढ़े तीन करोड़ की लागत से कसाकड़ा में बनेगा वेंडिंग जोन

Mon, 26 Jul 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Vending zone will be built in Kasakada at a cost of 3.5 crores,Sadar MLA inspected, Public Works Department officials gave information, 100 to 120 shops will be built in the first phase, formalities will be completed soon
ंबा में वेंडिंग जोन में बन रही दुकानों के बारे निरीक्षण के दौरान सदर विधायक पवन नैयर को नक्शा दिख? - फोटो : Chamba
चंबा। शहर के समीप कसाकड़ा में प्रस्तावित वेंडिंग जोन को लेकर सदर विधायक पवन नैयर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चंबा नवीन तनवर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कसाकड़ा बाजार में वेंडिंग जोन को लेकर जमीन का जायजा लिया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ड्राइंग के माध्यम से विधायक को जानकारी दी। कसाकड़ा में वेंडिंग जोन के निर्माण से रेहड़ी फड़ी धारकों को स्थायी जगह मिलेगी। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस अवसर सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से दुकानें बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि करीब 250 दुकानें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 100 से 120 दुकानें बनाई जाएंगी। इसके बाद संभावना के मुताबिक दुकानों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। वेंडिंग जोन का निर्माण होने से शहर रेहड़ी फड़ी मुक्त हो जाएगा। साथ ही शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से बजट का प्रावधान किया गया है। लोक निर्माण विभाग शेष औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा हुआ है। जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होंगी, निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed