{"_id":"63406236d7623c600e6349a5","slug":"vehicular-movement-will-remain-closed-for-some-time-in-chamba-city-chamba-news-sml4242128142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर में कुछ देर के लिए बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर में कुछ देर के लिए बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आठ अक्तूबर के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सूचना और प्रसारण युवा मामले अनुराग सिंह ठाकुर, राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी विज्ञान डॉ. जितेंद्र सिंह और पंडित जयबंत राम उपमन्यु मौजूद रहेंगे। पंडित जयबंत राम उपमन्यु बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में साइंस म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के काफिले के दौरान कुछ समय के लिए चंबा शहर में आपातकालीन वाहनों को छोड़कर शेष वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। शुक्रवार शाम को ही पुलिस जवानों ने सीएम के निर्धारित रूट में पार्क होने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों को हटवा दिया है। सीएम और केंद्रीय मंत्री के मुख्यालय में पहुंचने और लिल्ह में जनसभा को संबोधित करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चौक चौबंद कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चकाचक रखने के लिए ढाई सौ पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
हालांकि, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि हेलीपैड से सर्किट हाउस तक सीएम और केंद्रीय मंत्रियों का काफिला पहुंचने तक बालू और भरमौर चौक के पीछे ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। इस दौरान आपातकालीन वाहन ही आवाजाही कर सकेंगे। इसके अलावा सर्किट हाउस से सुराड़ा स्थित आयोजन स्थल तक पहुंचने के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर वाहन रोक दिए जाएंगे। काफिला गुजरने के बाद यातायात पहले की तरह ही सुचारु रहेगा। डीएसपी अजय कपूर ने बताया कि हेलीपैड से सर्किट हाउस तक सीएम का काफिला पहुंचने तक यातायात कुछ देर के लिए बंद होगा।