{"_id":"6973afa34f5dffe34805e90e","slug":"vehicular-movement-beyond-langera-is-prohibited-chamba-news-c-88-1-cmb1002-172800-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लंगेरा से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लंगेरा से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक
Fri, 23 Jan 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा) जम्मू में हुई वाहन दुर्घटना और खराब मौसम को देखते हुए एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह ने लंगेरा से आगे किसी भी वाहन को न भेजने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने स्वयं संघणी तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि लंगेरा से आगे किसी भी प्रकार का वाहन न भेजा जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
वहीं, वीरवार देर रात हुई बारिश के कारण बंद पड़ा सलूणी-संघणी मार्ग शुक्रवार सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा खोल दिया गया। मार्ग को बहाल करने के लिए लोनिवि की जेसीबी मशीन सुबह से ही मौके पर जुटी रही। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद शाम तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, हालांकि सड़क पर अभी भी फिसलन बनी हुई है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानी से वाहन चलाएं।