फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles will not run at night on the Lahaul Spiti-Pangi road.

Chamba News: लाहौल स्पीति-पांगी मार्ग पर रात को नहीं दौड़ेंगे वाहन

Wed, 27 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not run at night on the Lahaul Spiti-Pangi road.
जाहलमा पुल के पास भूस्खलन से दरक रहा बीच-बीच में पहाड़
विज्ञापन

पांगी प्रशासन की ओर से सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। लाहौल स्पीति-पांगी मार्ग पर शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बीआरओ के परामर्श पर पांगी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जाहलमा पुल के पास मंगलवार सुबह 10 बजे से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इससे भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इसे देर शाम तक बीआरओ की टीम ने हटा दिया। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए पांगी प्रशासन ने मार्ग पर रात भर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।

पांगी से शिमला, धर्मशाला को लिए पांगीवासी लाहौल स्पीति-पांगी मार्ग से आवाजाही करते हैं। रोजाना इसी रास्ते से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। मंगलवार को साफ मौसम के बीच अचानक सुबह के समय जाहलका पुल के समीप पहाड़ी से भूस्खलन का क्रम शुरू हो गया। देखते ही देखते भारी भूस्खलन से रफ्तार पर ब्रेक लग गई।
विज्ञापन

बीआरओ की ओर से पांगी प्रशासन को जानकारी दी गई है कि जाहलमा नाले के पास एसकेटीअी सड़क पर पहाड़ी और चट्टानों में दरारें पड़ने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। इसके अलावा जाहलमा पुल के पास तांदी की ओर सड़क के हिस्से पर लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे यह मार्ग यात्रियों और वाहनों के लिए असुरक्षित हो गया है। बीआरओ की ओर से सड़क बहाल तो कर दी गई है लेकिन यहां पत्थर के गिरने का भय बना हुआ है। ऐसे में पांगी प्रशासन के आदेशों के तहत शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उधर, एसडीएम पांगी अमनदीप ने बताया कि लाहौल स्पिति-पांगी मार्ग पर पत्थर गिरने का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे में शाम से सुबह 7 बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। बीआरओ के आगामी परामर्श के बाद ही रात के समय मार्ग बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed