फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles started running on Kharamukh-Holi road after 24 hours

Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर 24 घंटे बाद दौड़े वाहन

Mon, 12 Aug 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Aug 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicles started running on Kharamukh-Holi road after 24 hours
चंबा के खड़ामुख-होली मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर सोमवार को 24 घंटे बाद यातायात बहाल हो गया। इसके चलते वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। यह मार्ग रविवार दोपहर को तीन बजे बंद हो गया था।
विज्ञापन

मनून घार के समीप भारी-भरकम भूस्खलन होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। देर शाम तक लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों और मशीनरी ने मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए, लेकिन मार्ग बहाल नहीं हो पाया। सोमवार को भी सुबह से मार्ग की बहाली के प्रयास शुरू कर दिए गए। दोपहर बाद 3:00 बजे इससे वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई।
विज्ञापन

इस मार्ग पर भूस्खलन का खतरा हर समय बना रहता है। करीब एक माह पहले घार के समीप डेढ़ माह तक मार्ग बंद रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानियां पेश आई थीं। रमेश कुमार, राज कुमार, देविया राम, अनूप कुमार, सुरेंद्र सिंह और पवन कुमार ने कहा कि यह भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है। यहां कभी भी भूस्खलन हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि भूस्खलन को रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर के वक्त मार्ग बंद हुआ था। सोमवार को मार्ग बहाल कर दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed