फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles buried under debris, 31 roads including NH remained closed

मलबे में दबे वाहन, एनएच समेत 31 सड़कें रहीं बंद

Wed, 22 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vehicles buried under debris, 31 roads including NH remained closed
भारी बारिश के कारण कपाड़ी के पास गिरा मलबा।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में मंगलवार आधी रात को हुई भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया। कुपाड़ी और चाहला में लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से जहां वाहन मलबे में दब गए वहीं भूस्खलन के कारण एनएच समेत जिले की 31 सड़कों पर यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण भरमौर-पठानकोट एनएच पर चाहला के पास नाले में बह कर आए मलबे में एक बाइक दब गई जबकि एनएच किनारे स्थित दुकानों में मलबा घुसने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो वे दुकानों के आगे और भीतर कीचड़ देखकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत मलबे को हटाना शुरू किया। इस दौरान मलबे में दबी बाइक को भी निकाला गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एनएच मंडल चंबा की लेबर और जेसीबी भी मलबे को हटाने में जुट गई।
विज्ञापन

उप तहसील भलेई के तहत ग्राम पंचायत गवालू के गांव कुपाड़ी में भी मलबे के नीचे एक कार और बाइक दब गए। बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे वाहन मालिकों ने लोक निर्माण विभाग को इसकी सूचना दी। वहीं जिले में 125 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। केरू पहाड़ और चाहला के पास भारी भूस्खलन से एनएच बुधवार सुबह 9:00 बजे बंद हो गया। एनएच पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की मशीनरी की मदद से मजदूरों ने एनएच को सुबह 10:30 बजे यातायात के लिए बहाल करवाया जबकि जिले की शेष बंद सड़कों और बिजली ट्रांसफार्मरों को दोपहर एक बजे तक सुचारु करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकलू से कोटी मार्ग पलेई के पास, चंबा से चकलू मार्ग साल नाले के पास, तेलका से अथेड़ मार्ग पुतरवाह नाले के पास और तेलका से सलूणी वाया हुट्टा मार्ग गद्दे नाले के पास भूस्खलन से बाधित हुआ। सड़कें बंद होने से लोग पैदल आवाजाही करते दिखे।

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि कुपाड़ी और चाहला में भारी बारिश के साथ मलबे के नीचे एक कार और दो बाइक दब गए। जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed