फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vehicle passing schedule relesed in chamba

वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट को लेकर शैड्यूल हुआ जारी

Wed, 30 Dec 2020 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
vehicle passing schedule relesed in chamba
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा ने जनवरी माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे और अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा।
विज्ञापन

ड्राइविंग टेस्ट के शेड्यूल के मुताबिक 14 और 28 जनवरी को आरएलए चंबा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। वहीं 5 और 23 जनवरी को आरटीओ कार्यालय चंबा के आवेदनकर्ताओं, 27 जनवरी को आरएलए चुवाड़ी, 22 जनवरी को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 6 जनवरी को आरएलए तीसा, 7 जनवरी को सलूणी और 12 जनवरी को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
विज्ञापन

वाहनों की पासिंग 11 व 29 जनवरी को चंबा, 27 जनवरी को चुवाड़ी और 15 जनवरी को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाएगी। बिना मास्क और हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed