फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicle fell into deep ditch, two people died, driver injured

Chamba News: गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, चालक घायल

Sat, 13 Apr 2024 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 Apr 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into deep ditch, two people died, driver injured
चांजू-बघेईगढ़ मार्ग पर चचोगा नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त कैंपर वाहन। स्त्रोंत-संवाद।
गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, चालक घायल
विज्ञापन

चंबा-चरड़ा मार्ग पर चचोगा के पास हुआ हादसा, घायल मेडिकल कॉलेज रेफर
पंजाब से लाए मवेशी चरड़ा में छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे तीन लोग
मौके पर पहुंचे लोगों ने खाई से निकाले मृतकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-चरड़ा मार्ग पर बघेईगढ़ के समीप चचोगा नामक स्थान पर वाहन गहरी खाई में गिरने से दो लोगों मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघेईगढ़ लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान संदीप पुत्र राजबली निवासी गांव चरड़ा और स्वारू पुत्र गुलाम हुसैन गांव ज्यूरी डाकघर चरड़ा के रूप में हुई है। चालक सुरमू पुत्र हसनदीन गांव ज्यूरी हादसे में घायल हुआ है।
बताया जा रहा है कि बोलेरो कैंपर वाहन में पड़ोसी राज्य पंजाब से मवेशी लाए गए थे। इन्हें चरड़ा में छोड़ा गया। वहां से वापस आते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चचोगा के समीप पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय सुरमू, सदीप और स्वारू राम छिटक कर आधे रास्ते और खाई में जा गिरे। गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतकों और घायल को खाई से निकाला। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

--
बीएमओ तीसा चिकित्सक ऋषि पुरी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। घायल को पीएचसी बघेईगढ़ पहुंचाया गया था। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल की हालत को देखकर उसे सीपीआर देकर बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। चालक घायल हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed