फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Valley residents are happy as the issue of Pungee tunnel is raised in Rajya Sabha

Chamba News: राराज्यसभा में पांगी की सुरंग का मुद्दा गूंजने से घाटीवासी खुश

Wed, 12 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Valley residents are happy as the issue of Pungee tunnel is raised in Rajya Sabha
राज्यसभा में पांगी की सुरंग का मुद्दा गूंजने से घाटीवासी खुश
विज्ञापन

पांगी कल्याण संघ ने राज्यभा सांसद डॉ. सिकंदर का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। देश की सबसे बड़ी संसद राज्यसभा में पांगी घाटी का मुद्दा उठाने के लिए पांगीवासियों ने सांसद डॉ. सिकंदर का आभार जताया है। उन्होंने चैहणी सुरंग का मुद्दा उठाकर पांगीवासियों के लिए इस सुरंग की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। यह बात पांगी कल्याण संघ के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा ने बुधवार को संघ की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इसके साथ उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को वर्ष 2016 में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के रूप में द्रम्मन-जोत-चंबा-तीसा-किलाड़ सड़क को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी देने के लिए धन्यवाद किया। कहा कि चैहणी सुरंग पांगी जनजातीय घाटी को जिले के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। प्रस्तावित सुरंग द्रम्मण-जोत-चंबा-किलाड़ (पांगी) मार्ग पर पड़ती है, जिसे केंद्र की ओर से सिद्धांतिक रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। पांगी घाटी के निवासी 1971 से ही चैहणी सुरंग परियोजना के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लगभग 10 किलोमीटर सुरंग के निर्माण से पांगी के लोगों को सर्दियों के दौरान छह महीने की जबरन कैद से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed