फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vaccination health centres declared

टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी

Fri, 21 May 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
vaccination health centres declared
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने 22-23 मई को होने वाले पंजीकरण और टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था कर दी है। कहा कि 22 मई को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी पुखरी, राजनगर, चनेड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र कोटी के अधीन आते राजकीय मिडल स्कूल प्राहनुई, रिंडा के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनेई, चीमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में टीकाकरण किया जाएगा। 23 मई को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी कोहल्ड़ी के तहत मिडल स्कूल चिलबंगला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंडी, उपकेंद्र चकलू के तहत राजकीय मिडल स्कूल पद्दर और स्वास्थ्य उपकेंद्र गनेटी में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

22 मई को सिविल अस्पताल तीसा, पीएचसी जसौरगढ़, बौंदेड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र थनेईकोठी, लड्डन, डुगली में टीका लगाया जाएगा। वहीं, 23 मई को सिविल अस्पताल तीसा, जसौरगढ़, बौंदेड़ी और झज्जाकोठी में टीकाकरण होगा। 22 और 23 मई को स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, पीएचसी सुंडला, ब्रांगल, वांगल और स्वास्थ्य उपकेंद्र तेलका, डियुर, सिविल अस्पताल सलूणी में टीकाकरण होगा। 22 मई को स्वास्थ्य खंड भरमौर के सिविल अस्पताल भरमौर, सीएचसी होली, पीएचसी गरोला, स्वास्थ्य उपकेंद्र लाहल, पूलन, चन्हौता में टीकाकरण होगा। 23 मई को सिविल अस्पताल भरमौर, पीएचसी गरोला, सीएचसी होली में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

22 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र राड़ी, बकानी, स्वास्थ्य उपकेंद्र कलसुई के तहत जांघी और स्वास्थ्य उपकेंद्र दुलारा और कुठेड़ में वैक्सीन लगाई टीकाकरण होगा। 23 मई को स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत सीएचसी चूडी, पीएचसी मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र गुराड़, एनएचपीसी अस्प्ताल करिया, स्वास्थ्य उपकेंद्र भाला के अधीन गुवाड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र बकाणी के तहत धिमला में टीकाकरण होगा। 22 मई को सिविल अस्पताल चुवाड़ी, डलहौजी, सीएचसी बाथरी, पीएचसी सिहुंता, स्वास्थ्य उपकेंद्र बैली, 23 मई को स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी और स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में टीकाकरण होगा। 22 मई को किलाड़ में स्वास्थ्य केंद्र करयुनी, फिंडरू और 23 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साच में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed