{"_id":"698620c90f53ef0769013c02","slug":"vacant-teacher-posts-in-middle-school-sidh-are-increasing-problems-chamba-news-c-88-1-ssml1004-174006-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिडिल स्कूल सिढ में अध्यापकों के पद रिक्त बढ़ा रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिडिल स्कूल सिढ में अध्यापकों के पद रिक्त बढ़ा रहे परेशानी
Fri, 06 Feb 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मिडिल स्कूल सिढ में अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है। शिक्षकों की कमी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और परीक्षाओं पर पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री से विद्यालय में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
ग्रामीण चमन सिंह, दलीप कुमार, नरेश कुमार, योगराज और प्रकाश चंद ने बताया कि विद्यालय में ड्राइंग मास्टर, गणित के शिक्षक और पीईटी मास्टर के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। विषय अध्यापकों की अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
साथ ही शारीरिक शिक्षा के अभाव में बच्चों का शारीरिक विकास भी बाधित हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में 170 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते उन्हें समुचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग की है। संवाद