{"_id":"69667b40cbcd0e894d055142","slug":"vacant-teacher-posts-at-naddal-school-are-causing-problems-chamba-news-c-88-1-ssml1004-171945-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नड्डल स्कूल में अध्यापकों के खाली पद बढ़ा रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नड्डल स्कूल में अध्यापकों के खाली पद बढ़ा रहे परेशानी
Tue, 13 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नड्डल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। विद्यालय में लगभग 150 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन अध्यापकों की कमी के कारण कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। इसका सीधा असर बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अभिभावकों में भी इसको लेकर गहरी चिंता बनी हुई है।
एसएमसी द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद दिसंबर 2022 से, पीजीटी अंग्रेज़ी का पद नवंबर 2016 से, पीजीटी राजनीति शास्त्र का पद जुलाई 2017 से, पीईटी का पद जुलाई 2017 से और क्लर्क का पद अप्रैल 2016 से रिक्त चल रहा है। एसएमसी के अध्यक्ष तेलका राज ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति ने इस समस्या को लेकर सरकार को अवगत करवा दिया है और मांग की है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।