फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Urea fertilizer reached less than the demand, farmers of the district are wandering

Chamba News: मांग से कम पहुंची यूरिया खाद, भटक रहे जिले के किसान

Fri, 16 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Urea fertilizer reached less than the demand, farmers of the district are wandering
चंबा। जिले में यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान हैं। खाद के लिए बार-बार बिक्री केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सप्लाई नहीं आने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, कृषि विभाग ने करीब डेढ़ महीना पहले खाद को लेकर जिले से मांग भेजी थी। इसकी सप्लाई अभी तक नहीं पहुंच पाई है। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जिले के किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल में खाद डालने का यह उपयुक्त समय है। बार-बार बिक्री केंद्रों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं यूरिया खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि खाद समय न मिलने से इसका फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा। बता दें कि जिला चंबा के 40 हजार हेक्टेयर जमीन पर खेतीबाड़ी की जाती है। इसमें 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर किसान गेहूं की की खेती करते हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने निदेशालय को 6400 क्विंटल यूरिया खाद की मांग भेजी थी। इसमें 1480 क्विंटल यूरिया खाद की खेप जिले में पहुंची है। अब तक जिले में 4920 क्विंटल यूरिया खाद की मांग के अनुसार नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में भीम राज, योग राज, कौशल सिंह, भाग सिंह, हरीश कुमार, दीवान चंद और रोशन लाल ने कहा कि विभाग डेढ़ माह पहले यूरिया खाद की मांग भेजने का तर्क दे रहा है। वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। इसके लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। जितनी उन्होंने विभाग से खाद की मांग की है, उन्हें उतनी नहीं मिल पाई है। इससे फसल पर विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने कृषि विभाग से जल्द खाद की आपूर्ति करने की मांग की है।

उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि उच्चाधिकारी को यूरिया खाद की मांग भेजी है। जल्द खेप पहुंच जाएगी। पहले काफी कम आपूर्ति हुई है। इस बारे में पत्राचार किया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed