फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Untouched villages should be connected to the road being constructed from Kuranh to Bhagiyar.

Chamba News: कुरांह से भगियार बन रही सड़क से जोड़े जाएं सड़क से अछूते गांव

Thu, 05 Mar 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Untouched villages should be connected to the road being constructed from Kuranh to Bhagiyar.
ग्रामीणों ने जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

जल्द सीएम के समक्ष उठाएंगे ग्रामीणों की मांग : ललित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कुरांह से भगियार के लिए बन रही सड़क में कई गांवों को अनदेखा किया जा रहा है। करोड़ों रुपये से बनने वाली सड़क का इन गांवों के लोगों को कोई लाभ नहीं हो रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए लोगों ने जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर को मांगपत्र सौंपा। इसमें बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भले ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है लेकिन इस सड़क से अपर चलाथरा, उवालू, धांधू, सडेवरी सहित अन्य गांव सड़क से वंचित हैं। सड़क को किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखा माना जाता है लेकिन जब तक इन गांवों में ये रेखा नहीं बनेगी तो वहां विकास कैसे संभव होगा। जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखेंगे। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री उनकी मांग को अवश्य पूरा करेंगे। इससे पहले भी उन्होंने ग्रामीणों की जो भी मांग उनके समक्ष रखी, उन्होंने उसे पूरा किया है ऐसे में लोकहित में इस मांग को भी वह अवश्य पूरा करेंगे। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सोभिया राम, वार्ड सदस्य पप्पू राम, युवक मंडल प्रधान राकेश कुमार, सचिव खयाली राम और रविंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed