फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Understand the tricks of science through experiments and models

Chamba News: प्रयोग और मॉडलों से समझे विज्ञान के गुर

Sun, 23 Aug 2026 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Aug 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Understand the tricks of science through experiments and models
डीएवी चंबा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखी नई शिक्षण तकनीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सौजन्य से विज्ञान में गतिविधि आधारित शिक्षण विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में शिक्षाविद पूजा गुप्ता और अनीता जसवाल ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न प्रयोगों, मॉडलों और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान विषय को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से पढ़ाने की व्यावहारिक विधियां बताईं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने स्वयं विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और कक्षा में इनके प्रभावी इस्तेमाल के तरीकों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विज्ञान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें अपने अनुभव साझा करने और नए विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिला। इससे प्रशिक्षण कार्यक्रम सहभागितापूर्ण और ज्ञानवर्धक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने मुख्य संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागी शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग, गतिविधि और अनुभव के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाना जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed