{"_id":"648208463cb1bd717404c2fc","slug":"under-14-zonal-games-of-bhatiyat-zone-begins-chamba-news-c-88-1-ssml1004-627-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भटियात जोन की अंडर-14 जोनल खेलों का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भटियात जोन की अंडर-14 जोनल खेलों का आगाज
Thu, 08 Jun 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है जिससे जहां बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है वहीं पर विद्यार्थियों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और परिश्रम की भावना भी जागृत होती है। यह बात उन्होंने भटियात जोन के अंतर्गत अंडर-14 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) के शुभारंभ पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को सलामी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया औ स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 49 स्कूलों के 482 छात्र भाग ले रहे हैं। इनमें लड़के वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो के अलावा बैडमिंटन, कुश्ती, एथलेटिक्स और चेस की प्रतियोगिताओं में अपनी कला के जौहर दिखाएंगे। यहां से चुने हुए विद्यार्थी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
12 जून को होगा बाल सत्र का आयोजन
उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों के लिए 12 जून को शिमला विधानसभा में बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। बाल सत्र में 68 बच्चे भाग लेंगे। इसमें बच्चों को एक दिन का बाल विधायक बनने का मौका मिलेगा।