फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two years imprisonment for the accused in the check bounce case

Chamba News: चेक बाउंस मामले में दोषी को दो वर्ष का कारावास

Tue, 23 May 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two years imprisonment for the accused in the check bounce case
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की अदालत ने चेक बाउंस मामले मेंं दोषी को दो साल का कारावास और 40 लाख मुआवजा अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दोषी लोगों को पैसों को इनवेस्ट करने का परामर्श देने का कार्य करता है। मामले में एनएचपीसी से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी को एनएचपीसी की ओर से वित्तीय लाभ मिले थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद दोषी शिकायतकर्ता के पास पहुंचा और रकम को विभिन्न स्कीमों में इनवेस्ट करने की सलाह दी। साथ ही उसे भरोसा दिलाया कि उसकी ओर से बताई गई विभिन्न स्कीमों के तहत अच्छा रिटर्न मिलेगा। दोषी के कहने पर शिकायतकर्ता ने 30,00,000 रुपये दोषी की ओर से बताई गई विभिन्न स्कीमों में जमा करवा दिए। शिकायतकर्ता को पता चला कि किसी भी स्कीम के तहत कोई पैसा नहीं लगाया गया है। इसके बाद उसने उसका पैसा लौटाने की बात कही। दोषी ने उसे अपने बैंक का चेक शिकायतकर्ता को देते हुए कहा कि वे उसके खाते से पैसा ले सकता है। इसके बाद शिकायतकर्ता के बैंक में चेक लगाने पर उसे पता चला कि दोषी के खाते में पैसे नहीं हैं। लिहाजा चेक बाउंस हो गया। दोषी को इसके बारे में बताने पर वह उससे बहसबाजी करने लगा। आखिरकार शिकायतकर्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मामला दायर किया। इसके तहत मंगलवार को अदालत ने अहम फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed