फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two thousand people should be vaccinated daily

स्थायी रोजगार न मिलने पर गृहरक्षक करेंगे आंदोलन

Thu, 01 Apr 2021 07:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Two thousand people should be vaccinated daily
डलहौजी (चंबा)। होमगार्ड एसोसिएशन ने 12 माह का स्थायी रोजगार देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। कहा कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो होमगार्ड जवान आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। यह बात डलहौजी में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने कही। कहा कि बहुत खेद की बात है कि गत दिनों हुए विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और एक-दो विधायकों को छोड़कर किसी भी विधायक और मंत्री ने होमगार्ड जवानों की बात सदन में नहीं रखी।
विज्ञापन

हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्वयं होम गार्ड जवानों की फाइल को बजट में लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि 58 वर्षों से होमगार्ड जवान सरकार से होमगार्ड जवानों हेतु अन्य विभागों की तरह ठोस नीति बनाने और 12 महीने का स्थायी रोजगार देने की मांग कर रही है। लेकिन सरकार उनकी मांग को नजरअंदाज कर रही है। कहा कि स्थायी रोजगार न होने के कारण होमगार्ड जवानों को अक्सर आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

जबकि, होमगार्ड जवानों को विभिन्न विभागों के साथ अटैच कर दिया जाता है और उनका कार्य पूरा होने के बाद होमगार्ड जवानों को घर बैठा दिया जाता है। प्रदेश के अस्पतालों में तैनात महिला होमगार्ड जवानों की सेवाएं भी खत्म कर दी गई हैं। ऐसे में सरकार कैसे महिला सशक्तीकरण की बात कर सकती है? उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में प्रदेश के होमगार्ड जवानों ने निस्वार्थ भाव सेवाएं दीं परंतु सरकार अन्य विभागों के कर्मचारियों की तो कोरोना संकट दौरान सेवाओं की सराहना कर रह रही है लेकिन होमगार्ड जवानों की बात तक नहीं की जाती। इससे होमगार्ड जवानों का मनोबल कमजोर हो रहा है। उन्होंने सरकार से होमगार्ड जवानों के लिए जल्द 12 माह का स्थायी रोजगार देने की मांग की। कहा कि स्थायी रोजगार की मांग जल्द पूरी न होने पर होमगार्ड जवानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed