{"_id":"6594471601ad9ccfbd00dde9","slug":"two-tankers-will-reach-chamba-from-una-today-the-shortage-will-be-resolved-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15695-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऊना से आज चंबा पहुंचेंगे दो टैंकर, दूर होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऊना से आज चंबा पहुंचेंगे दो टैंकर, दूर होगी किल्लत
Tue, 02 Jan 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लेकर हड़ताल के चलते बनीखेत के पास एनएच किनारे खड
चंबा। ऊना से चंबा के लिए दो टैंकर रवाना हो गए हैं। ये बुधवार को पहुंचेंगे। पुलिस के पहरे में भेजे गए इन टैंकरों के आने से जिले में कुछ हद तक डीजल और पेट्रोल की किल्लत दूर होगी।
इसके अलावा जिले से 11 अन्य टैंकर विभिन्न पेट्रोल फिलिंग स्टेशनों ऊना, नालागढ़ और हरियाणा में तेल भरवाने के लिए रवाना हो गए हैं। इनके साथ पुलिस कर्मचारी भी भेजे गए हैं। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के प्रयास से अब प्रदेश में स्थित पेट्रोल फीलिंग स्टेशनों में आसानी से तेल मिलता नजर आएगा।
जिला चंबा के लिए सोमवार रात को ऊना से तेल का एक टैंकर रवाना हो चुका है। मंगलवार दोपहर बाद एक अन्य टैंकर तेल लेकर चंबा के लिए रवाना हुआ है। इनके पहुंचने के बाद जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी कुछ हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार चंबा से ऊना के लिए 5, नालागढ़ के लिए 4 और दालडू हरियाणा के लिए 2 टैंकर तेल भरवाने के लिए पुलिस जवानों के पहरे में रवाना हुए हैं। प्रदेश के बाहर हरियाणा स्थित पेट्रोल फीलिंग स्टेशन और एलपीजी भंडारण क्षेत्रों से टैंकरों के वापस पहुंचने में देरी हो सकती है।
-- ऊना से चंबा के तुन्नूहटटी स्थित पंप और गोली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के लिए दो टैंकर रवाना हो चुके हैं। जिले से 11 टैंकर ऊना, नालागढ़ और हरियाणा के लिए भी रवाना हुए हैं। सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस जवान भी वाहनों के साथ भेजे गए हैं। पेट्रोल पंपों में दस लीटर तक तेल देने के प्रशासन ने आदेश दिए हैं। इससे अधिक तेल भरवाने के लिए एसडीएम की अनुमति अनिवार्य की गई है। बताया कि पेट्रोल पंपों में भीड़ अधिक होने पर पंप मालिक की मांग पर पुलिस जवान तैनात करवाए जा सकते हैं।
- पुरुषोत्तम सिंह, कार्यवाह जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
--