फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two persons died in accident

गहरी खाई में गिरी जीप, दो की मौत

Sat, 26 Jun 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
two persons died in accident
होली (चंबा)। होली-न्याग्रां मार्ग पर लुऐणी के समीप पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसे में मृतकों की पहचान अमित कुमार (31) पुत्र छैला राम गांव गरोंदा और अजय कुमार (30) पुत्र सरवण कुमार निवासी गांव तरांगड़ी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर दोनों काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लुुऐणी के समीप चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार सुबह करीब दस बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और आगामी जांच शुरू की। दोपहर बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। कहा कि आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed