फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two people arrested with 1.650 kg of charas in Churah

पठानी मोड़ पर जालंधर के दो लोग 1.650 किलो चरस के साथ पकड़े

Thu, 20 Oct 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested with 1.650 kg of charas in Churah
तीसा(चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के चांजू परिक्षेत्र में के पठानी मोड़ पर पुलिस ने जालंधर के दो लोगों को 1.650 किलो चरस के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ तीसा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुुधवार शाम को जब नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम पठानी मोड़ के पास गश्त कर रही थी तो उसी दौरान कार में सवार होकर डेनिस दुग्गल निवासी मकान नंबर ईडी 62 धान मोहल्ला जालंधर सिटी पंजाब और नवदीप कुमार निवासी फ्रेंड कालोनी जालंधर वहां पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। जब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी तो दोनों हड़बड़ाहट में जवाब देने लगे। इससे पुलिस को उन पर शक हो गया। इसी शक के आधार पर पुलिस ने जब गहनता से उनके वाहन की तलाशी ली तो 1.650 किलो चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ तीसा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed