{"_id":"6afb36fa1a64fd26b708f36e","slug":"two-months-worth-of-rations-will-reach-homes-before-the-routes-are-blocked-by-snow-chamba-news-c-88-1-cmb1003-203094-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फ से रास्ते बंद होने से पहले घरों तक पहुंचेगा दो महीने का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फ से रास्ते बंद होने से पहले घरों तक पहुंचेगा दो महीने का राशन
Mon, 16 Nov 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
भरमौर के बाद अब सलूणी, तीसा और डलहौजी की दुर्गम पंचायतें भी योजना में होंगी शामिल
दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी आपूर्ति, उपभोक्ताओं को एक साथ मिलेगा दिसंबर-जनवरी का कोटा
पंकज सलारिया
चंबा। सर्दियों में बर्फबारी के कारण संपर्क मार्ग बंद होने और आवाजाही ठप पड़ने से पहले ही दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने की तैयारी है। अब तक भरमौर उपमंडल की बर्फबारी प्रभावित पंचायतों तक सीमित रही एडवांस राशन की व्यवस्था का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इस बार सलूणी, तीसा और डलहौजी उपमंडल की दुर्गम पंचायतों को भी इसमें शामिल करने की योजना बना रहा है। इसके तहत चयनित पंचायतों के राशनकार्ड धारकों को दिसंबर और जनवरी का राशन एक साथ उपलब्ध करवाया जाएगा।
विभाग ने नई पंचायतों को चिह्नित करने के लिए फील्ड स्तर से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। संबंधित क्षेत्रों से बर्फबारी की संभावना, सड़क संपर्क और दुर्गमता के आधार पर पंचायतों का ब्योरा मांगा गया है। यह जानकारी जिला कार्यालय पहुंचने के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। योजना के तहत दिसंबर के पहले सप्ताह में ही दो माह के राशन की आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान बर्फबारी से कई संपर्क मार्ग लंबे समय तक बंद रहते हैं। ऐसे में राशन डिपो तक पहुंचना और जरूरी खाद्य सामग्री जुटाना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन जाता है। कई बार परिवहन व्यवस्था बाधित होने से नियमित राशन आपूर्ति भी प्रभावित होती है। एडवांस कोटा मिलने से लोगों को बर्फबारी के दौरान राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें पहले से ही दो महीने का खाद्यान्न उपलब्ध रहेगा।
इससे पहले भरमौर क्षेत्र की दुर्गम पंचायतों में सर्दियों से पूर्व एडवांस राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जाती रही है। अब सलूणी, तीसा और डलहौजी की प्रभावित पंचायतों को भी इस सुविधा से जोड़ने की तैयारी है। इससे जिले के अधिक बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि भरमौर के अलावा अन्य उपमंडलों की दुर्गम पंचायतों को भी चिह्नित किया जा रहा है। फील्ड से जानकारी मिलने के बाद चयनित पंचायतों में दिसंबर और जनवरी का राशन एक साथ उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि सर्दियों में लोगों को खाद्यान्न की कमी न झेलनी पड़े।
--