फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two lakh apple plants of improved variety will be distributed to the gardeners of Bharmour.

Chamba News: भरमौर के बागवानों को बांटे जाएंगे उन्नत किस्म के दो लाख सेब पौधे

Wed, 17 Jul 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jul 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Two lakh apple plants of improved variety will be distributed to the gardeners of Bharmour.
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बागवानों की आय में वृद्धि करने के लिए उद्यान विभाग ने बागवानों को दो लाख सेब के पौधे बांटेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर हाल ही में भरमौर में हुई जनजातीय परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है। जनजातीय विकास एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने उद्यान विभाग को निर्देश दिए हैं कि सर्दी के मौसम में बागवानों को दो लाख उन्नत किस्म के सेब पौधे बांटे जाएं, जिससे इन पौधों को लगाकर बागवान अपनी आय में वृद्धि कर सकें। 2024-25 के लिए उद्यान विभाग को इस लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनजातीय क्षेत्र की 31 पंचायतें बागवानी पर निर्भर हैं। यहां 70 प्रतिशत बागवान रहते हैं। इनकी मुख्य आय का स्रोत सेब की फसल है। ऐसे में यदि बागवानों की सेब फसल की पैदावार में वृद्धि होगी तो इसका असर उनकी आय पर भी देखने को मिलेगा।

इसके अलावा इस बार चंबा से बाहर जाने वाले सेब की फसल का विभाग पूरा डाटा इकट्ठा करेगा। इसके लिए चंबा-भरमौर एनएच पर करियां में वन विभाग की चेक पोस्ट पर उद्यान विभाग का एक कर्मचारी तैनात रहेगा। यह भरमौर से सेब की सप्लाई लेकर जाने वाले माल वाहक वाहन की गणना करेगा। साथ ही उस वाहन में लदी सेब की पेटियों का भी आकलन तैयार करेगा। ऐसा करने से विभाग के पास एक पूरा डाटा तैयार होगा कि भरमौर से इस वर्ष कितना सेब बाहरी मंडियों में बिकने के लिए गया। इसको लेकर भी जनजातीय परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


--भरमौर विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि बैठक में जनजातीय विकास मंत्री की अगुवाई में यह निर्णय लिया गया है। इसमें विभाग को भरमौर की 31 पंचायतों के बागवानों को चालू वर्ष में दो लाख उन्नत किस्म के सेब पौधे वितरित करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed