{"_id":"5f05ec1e8ebc3e636e6ba0d5","slug":"two-illigal-construcion-broken-in-kihar-chamba-news-sml337804280","type":"story","status":"publish","title_hn":"किहार के मैडा में लोनिवि ने पीला पंजा चलाकर उखाड़े अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किहार के मैडा में लोनिवि ने पीला पंजा चलाकर उखाड़े अवैध कब्जे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में लोनिवि ने सड़क किनारे बने अवैध कब्जों को हटाने का अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को लोनिवि की टीम ने कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार और एसएचओ किहार सुरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में किहार के मैड़ा में अवैध रूप से बने दो खोखों को हटाया।
हालांकि खोखा धारकों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए जा चुके थे। मगर खोखा मालिकों ने विभाग के नोटिस पर गौर नहीं किया। इसको देखते हुए लोनिवि की टीम ने बुधवार को पुलिस बल साथ लेकर मैड़ा में कार्रवाई को अंजाम दिया।
विभाग के मुताबिक दोनों खाखों की वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। दो दिन पहले लोनिवि ने भटोली में जाकर सड़क किनारे बने एक खोखे को हटाया था।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि रोड कंट्रोल एक्ट के तहत सड़क किनारे बनाए गए अवैध खोखों को उखाड़ा जाएगा। ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा पेश ना आए।