फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two hydroelectric projects will be built on Chanju Nallah

चांजू नाले पर दो जलविद्युत परियोजनाएं बनेंगी

Sun, 08 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two hydroelectric projects will be built on Chanju Nallah
जल विद्युत निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल। - फोटो : Chamba
चांजू (चंबा)। चांजू नाले पर 78 मेगावाट की दो जल विद्युत परियोजनाएं बनेंगी। इसके लिए केंद्र से हरी झंडी मिल चुकी है। 800 करोड़ से निर्मित होने वाली परियोजनाओं से क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुराह उपमंडल के चांजू नाले में बनने वाली परियोजनाओं की आधारशिला रख सकते हैं।
विज्ञापन

इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। नाले में चांजू प्रथम, द्वितीय जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के बाद अब तृतीय और चतुर्थ परियोजनाओं का निर्माण होगा। इसके तहत चांजू नाले में 48 मेगावाट क्षमता की तृतीय जलविद्युत परियोजना और ब्योथल नाले 30 मेगावाट क्षमता की जलविद्युत परियोजना का निर्माण होगा। इसके लिए चांजू में पावर हाउस बनेगा। दोनों जलविद्युत परियोजनाओं के प्रस्ताव केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजे थे। इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है। अब कंपनी ने सड़क निर्माण के लिए कटाई भी शुरू कर दी है। साढ़े चार वर्ष में दोनों जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देहरा में बांध निर्माण और चांजू पंचायत में पावर हाउस का निर्माण होगा। इससे दोनों पंचायतों में विकास कार्य होंगे।
दस हजार लोग होंगे लाभान्वित
देहरा और चांजू पंचायतों के गांव देहरा, चांजू, मैहला, दंतुई, कुंडा, कलपेई, लुनेख, जखला, पनिहारका, कौड़ा, पथवाल प्रथम, करनोगा, शुमरा, नगोड़ी, मोरा की दस हजार की आबादी जल विद्युत परियोजना से लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांजू पंचायत प्रधान टेकू देवी ने कहा की जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण से क्षेत्र में विकास होगा। ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र में पर्यटन को पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री के जलविद्युत परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए आने की उम्मीद है।
चांजू व्यापार मंडल प्रधान दौलत राम ठाकुर ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के लहजे से चांजू अति दुर्गम है। जलविद्युत परियोजनाओं का काम शुरू होने से कृषि पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।
देहरा पंचायत के प्रधान चैन लाल ने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण से केवल परियोजनाओं में ही कार्य के अवसर नहीं मिलते है। इसके अलावा पूरा क्षेत्र में विकास होता है। लोग किसी न किसी तरीके से रोजगार से जुड़ते हैं।
देहरा निवासी केवल कृष्ण ने बताया कि जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री का आना गौरव की बात है। यह सब चुराह के विधायक हंसराज की दूरगामी सोच से ही संभव हो पाया है।

उपमंडल अधिकारी गिरीश शर्मा ने बताया कि जल विद्युत परियोजना चांजू द्वितीय और चतुर्थ बनेगी। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है।
जल विद्युत परियोजना के महाप्रबंधक एनपी जंगोत्रा ने बताया कि दोनों जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखने को प्रधानमंत्री आ सकते हैं। परियोजना निर्माण से क्षेत्र में विकास होगा। साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed