फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two houses burnt in Shun village of Pangi

Chamba News: पांगी के शुण गांव में दो घर जले सर्द मौसम में चार परिवार बेघर

Sat, 21 Dec 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two houses burnt in Shun village of Pangi
पांगी के उदीन खो गांव में लगी आग के बाद आग बुझाने में जुटे ग्रामीण।
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की शुण पंचायत के उदीन गांव में रविवार को भीषण अग्निकांड में दो घर जलाकर राख हो गए। इस कारण दोनों घरों में रहने वाले चार परिवार सर्दियों के मौसम से खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग की चपेट में आने से चारों परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें सर्दी का राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री शामिल है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया और गांव के अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। प्रभावित में अमर देई, अमर जीत, पवन कुमार और भानी चंद के परिवार शामिल हैं। अपने आशियाने उजड़ने के बाद इन परिवारों ने रिश्तेदारों के घरों में पनाह ली है। परिवारों के पास अब खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन

सूचना के मिलने के बाद प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार प्रभावित परिवारों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का सही आकलन राजस्व विभाग टीम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर चौकी पांगी के लीडिंग फायर मैन पवन कुमार ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दमकल गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

उधर, तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने कहा कि आग की चपेट में आने से दो मकान पूरी तरह जल गए हैं और नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पांगी के उदीन खो गांव में लगी आग के बाद आग बुझाने में जुटे ग्रामीण।

पांगी के उदीन खो गांव में लगी आग के बाद आग बुझाने में जुटे ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed